SAVITRI ENTERPRISESLet's be digital with us.
Every BSNL Bharat Fibre connection from Savitri Enterprises comes with a FREE Wi-Fi ONT/Router – the type depends on your plan.
Plans below ₹599
Plans ₹599 & above
Follow these steps in order before registering a complaint.
सबसे पहले अपने राउटर/ONT के पास जाएं और देखें कि BSNL राउटर/ONT में पावर सप्लाई आ रही है। यदि PWR इंडिकेटर ग्रीन है तो ठीक है, वरना बिजली का स्विच ऑन करके ONT/राउटर ऑन करें और 2 मिनट इंतज़ार करें।
2 मिनट बाद देखें – यदि LOS इंडिकेटर में लगातार लाल (RED) लाइट ब्लिंक कर रही है तो फाइबर लाइन में समस्या है। अपना टेलीफोन नंबर, मोबाइल नंबर और लोकेशन के साथ हमें शिकायत दर्ज कराएं।
यदि LOS में कोई लाइट नहीं है तो PON इंडिकेटर देखें। PON लगातार ग्रीन है तो कनेक्शन ठीक है। यदि PON ग्रीन ब्लिंक कर रहा है तो 1–2 मिनट इंतज़ार करें; 2 मिनट बाद भी ब्लिंक कर रहा है तो शिकायत दर्ज करें।
यदि PWR, PON, WAN इंडिकेटर ग्रीन हैं तो WIFI या 2.4G / 5G इंडिकेटर देखें। सभी ग्रीन हों तो ONT/राउटर को एक बार बंद करके फिर चालू करें और 2–3 मिनट इंतज़ार करें। सेवा अब भी नहीं चली तो शिकायत दर्ज करें।
यदि WIFI इंडिकेटर में कोई लाइट नहीं है तो ONT/राउटर के पीछे WIFI का छोटा बटन एक बार दबाएं। WIFI लाइट आ जाए तो अपने डिवाइस से वाई-फाई कनेक्ट करें।
अब भी इंटरनेट नहीं चल रहा तो अपना बिल भुगतान चेक करें। अंतिम तिथि तक भुगतान हो चुका है तो शिकायत दर्ज करें। भुगतान नहीं हुआ है तो बिल भुगतान लिंक से भुगतान करें, स्क्रीनशॉट/रसीद हमें शेयर करें और लगभग 15 मिनट बाद ONT/राउटर बंद करके फिर चालू करें – आपकी सेवाएँ शुरू हो जाएंगी।
Register your complaint with your telephone number, mobile number and location.